akhbaar update

शहपुरा के पास क्षतिग्रस्त पुल रेलवे का नहीं, एमपीआरडीसी का: रेल प्रशासन



जबलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 45 (जबलपुर-भोपाल मार्ग) पर शहपुरा के पास हाल ही में क्षतिग्रस्त हुए ओवरब्रिज को लेकर पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल ने स्पष्टीकरण जारी किया है। रेल प्रशासन ने साफ किया है कि यह पुल रेलवे का नहीं है।

मंडल रेल प्रशासन के अनुसार, यह पुल मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एमपीआरडीसी) द्वारा निर्मित और संचालित रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) है, जो सड़क यातायात को रेलवे ट्रैक के ऊपर से ले जाने के लिए बनाया गया है।

रेलवे ने स्पष्ट किया कि इस पुल के निर्माण, डिजाइन, रख-रखाव या संचालन से पश्चिम मध्य रेलवे का कोई संबंध नहीं है। यह पूरी तरह से सड़क परिवहन विभाग (एमपीआरडीसी) की परियोजना है।

रेल प्रशासन ने सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से अपील की है कि तथ्यों को सही रूप में प्रस्तुत किया जाए और इस पुल को रेलवे से जोड़कर भ्रामक जानकारी प्रसारित न की जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update