akhbaar update

जबलपुर में छात्रा से छेड़छाड़ और धमकी का मामला, एसपी से लगाई न्याय की गुहार





जबलपुर - तिलवारा क्षेत्र में एक छात्रा ने दो युवकों पर लंबे समय से परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि वह पिछले दो-तीन साल से प्रताड़ना झेल रही है और मानसिक तनाव में आकर दो बार आत्महत्या की कोशिश भी कर चुकी है।

पीड़िता के अनुसार जब वह स्कूल जाती है तो दोनों युवक उसका रास्ता रोकते हैं, गाड़ी से टक्कर मारने की कोशिश करते हैं, अश्लील फोटो दिखाते हैं और जबरदस्ती कहीं बाहर ले जाने का दबाव बनाते हैं। मना करने पर उसके परिवार और भाई को जान से मारने की धमकी दी जाती है।

छात्रा ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपियों के पिता पुलिस विभाग में होने के कारण कार्रवाई नहीं हो रही थी। पिछले दो महीनों से भटकने के बाद छात्रा अपनी मां के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और शिकायत दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह मामला शहर में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल खड़े कर रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update