akhbaar update

बलदेवबाग में नाले में मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी


जबलपुर। लार्डगंज थाना क्षेत्र में 12 फरवरी को बलदेव बाग स्थित महिला मार्केट के पास एक नाली में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। नाले में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद लार्डगंज थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

 पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि व्यक्ति की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को नाले में फेंका गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम (पीएम) के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा गया। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update