akhbaar update

1 मार्च से कंपनी में कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना होगी लागू

 



जबलपुर।
 पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने अपने अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील निर्णय लिया है। आगामी 1 मार्च से कंपनी में कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना पूरी तरह लागू कर दी जाएगी। इस फैसले से न केवल कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी, बल्कि आपातकालीन स्थितियों में बेहतर इलाज की राह भी आसान होगी।

11 हजार से अधिक परिवार होंगे लाभान्वित

​इस योजना के दायरे में एमपी ट्रांसको के लगभग 7,351 कार्यरत कार्मिक और उनके परिजन शामिल हैं। इसके साथ ही 3,914 पेंशनर्स एवं फैमिली पेंशनर्स को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर 11,265 से अधिक परिवारों के लिए यह योजना एक रक्षा कवच की तरह काम करेगी। अब चयनित अस्पतालों में इलाज कराने के लिए कर्मचारियों को अपनी जेब से अग्रिम भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे गंभीर बीमारी के समय पड़ने वाले आर्थिक बोझ से बड़ी राहत मिलेगी। योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए कार्मिकों और पेंशनर्स द्वारा चुने गए विकल्प के आधार पर प्रीमियम की कटौती इसी माह के वेतन और पेंशन से शुरू कर दी गई है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम ऊर्जा विभाग की अपने मानव संसाधन के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update