akhbaar update

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशजों की बैठक 8 फरवरी को, सदस्यता अभियान होगा शुरू

 


जबलपुर। आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले वीर सेनानियों की विरासत को सहेजने और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 8 फरवरी को एक अहम बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 2 बजे गांधी भवन टाउन हॉल में होगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ द्वारा वर्ष 2026 के लिए नया सदस्यता अभियान भी इसी बैठक से शुरू किया जाएगा। शहर और ग्रामीण क्षेत्र के पात्र वंशजों से अपील की गई है कि वे आधार कार्ड की फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं, ताकि सदस्यता प्रक्रिया पूरी की जा सके।

प्रकोष्ठ के पदाधिकारी केशव प्रसाद चौरसिया ने बताया कि प्रदेश स्तर से जिला और नगर इकाई के पदाधिकारियों के लिए नाम मांगे गए हैं। बैठक में सक्रिय सदस्यों का चयन किया जाएगा, जिसके बाद जिलाध्यक्ष और कार्यकारिणी की घोषणा भोपाल से की जाएगी।

बैठक को सफल बनाने के लिए संगठन के कई वरिष्ठ सदस्यों ने अधिक से अधिक संख्या में वंशजों से उपस्थित रहने का आह्वान किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update