akhbaar update

संयुक्त कार्रवाई में लाखों का गांजा पकड़ा, युवक गिरफ्तार

 



जबलपुर। गोरखपुर  थाना एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 किलो 380 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख 19 हजार रुपये बताई गई है।


गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना प्राप्त हुई कि नयागांव जंगल रोड पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा है, जिसके पास दो पिट्ठू बैग हैं—एक पीठ पर और दूसरा हाथ में सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और  गोरखपुर थाना की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

पुलिस को देखकर युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आदित्य उर्फ आदी विश्वकर्मा (उम्र 19 वर्ष) निवासी सिंधी कैंप, भवानी चौक, हनुमानताल बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के लोवर की जेब से 210 रुपये नकद तथा दोनों पिट्ठू बैग से कुल 10 पैकेटों में अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। तौल करने पर गांजा का कुल वजन 10 किलो 380 ग्राम पाया गया, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख 19 हजार रुपये है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा और नकदी जब्त कर मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है 

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update