दमोह। जिले के जबेरा क्षेत्र के सगोड़ी जंगल में 56 गाय-बैल बंधे मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर कथित तस्कर जंगल के रास्ते भाग गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सभी मवेशियों को रस्सियों से छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी।
बताया गया कि भटरिया पौड़ी तालाब के पास जंगल में मवेशियों के गले में रस्सी बांधकर रखा गया था, ताकि वे भाग न सकें। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी गौ-वंश को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय भेजा। बाद में उन्हें सुरक्षित गौशाला पहुंचा दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।