akhbaar update

जबलपुर में नगर निगम का बाबू 3 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

 




जबलपुर। आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (EOW) ने शनिवार को नगर निगम के एक लिपिक को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को नगर निगम कार्यालय के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार, आवेदक पी. रामा राव, जो खुद नगर निगम कर्मचारी हैं, ने मेडिकल अवकाश के लिए स्थापना शाखा में आवेदन दिया था। आरोप है कि फाइल आगे बढ़ाने और वेतन भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के बदले लिपिक राकेश शर्मा ने 3 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

आवेदक ने इसकी शिकायत आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ से की। शिकायत की जांच के बाद EOW टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी ने पेट्रोल पंप के पास आवेदक से 3 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update