निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने दिव्यांगजनों से अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की
जबलपुर- 20 फरवरी को जिला प्रशासन और नगर निगम जबलपुर के संयुक्त प्रयासों से शहर के दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए शुक्रवार 20 फरवरी को जिला अस्पताल विक्टोरिया में विशेष मेडिकल बोर्ड का आयोजन किया जा रहा है। इस मेडिकल बोर्ड के माध्यम से पात्र दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाए जाएंगे।
नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने शहर के सभी दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे।
प्रमाण-पत्र से मिलेंगे कई लाभ
दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनने के बाद हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सकेगा, जिनमें शामिल हैं—
-
शिक्षा में आरक्षण एवं छात्रवृत्ति योजनाएं
-
शासकीय एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर
-
दिव्यांग पेंशन योजना
-
बस/रेल किराया रियायत
-
अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाएं
प्रशासन ने बताया कि मेडिकल बोर्ड में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा दिव्यांगता का परीक्षण कर नियमानुसार प्रमाण-पत्र जारी किए जाएंगे। संबंधित आवेदकों से आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, फोटो, पूर्व चिकित्सा रिपोर्ट आदि साथ लाने की अपील की गई है।
नगर निगम एवं जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सुविधा मिल सके और उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त हो।