akhbaar update

प्रसाद खाने के बाद एक ही परिवार के 17 लोग बीमार, 4 की हालत गंभीर




जबलपुर -  भेड़ाघाट चौक क्षेत्र में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान प्रसाद खाने के बाद एक ही परिवार के 17 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार परिवार ने बाजार से मिठाई खरीदकर मंदिर में चढ़ाई थी। प्रसाद खाने के कुछ समय बाद ही सभी को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी।

बीमार लोगों को तुरंत विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया, बाकी मरीजों का इलाज जबलपुर में चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग और पुलिस को सूचना दे दी गई है। मिठाई के सैंपल जांच के लिए भेजे जा सकते हैं ताकि फूड पॉइजनिंग की सही वजह पता चल सके।


अस्पताल में भर्ती बीमार

  1. ​विजय पटेल (61 वर्ष)
  2. ​पत्नी (58 वर्ष)
  3. ​नीरज पटेल (40 वर्ष)
  4. ​पत्नी (35 वर्ष)
  5. ​दिलीप पटेल (42 वर्ष)
  6. ​पत्नी गीता (36 वर्ष)
  7. ​कैलाश पटेल (58 वर्ष)
  8. ​ऋषिकेश पटेल (36 वर्ष)
  9. ​ममता पटेल (55 वर्ष)
  10. ​स्वप्निल पटेल (30 वर्ष)
  11. ​इन्द्रपाल पटेल (44 वर्ष) 
  12. ​रामरतन पटेल (77 वर्ष)
  13. ​वली पटेल (72 वर्ष)
  14. ​रामशरण पटेल (68 वर्ष)
  15. ​पत्नी (65 वर्ष)
  16. ​भारती पटेल (34 वर्ष)
  17. ​बच्चा (5 वर्ष)

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update