जबलपुर। घमापुर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 117 पाव और 14 बोतल अंग्रेजी शराब तथा 132 पाव देशी शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
थाना प्रभारी घमापुर इंद्रा सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि शीतला माई मंदिर के पीछे सत्ता पान टपरा के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बेचने के लिए भारी मात्रा में शराब रखे हुए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच और घमापुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी।
पुलिस को मौके पर रंजीत चक्रवर्ती बोरियों और कार्टून में अवैध शराब रखते हुए दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर मौके से भाग निकला। तलाशी के दौरान पुलिस को 1 कार्टून में मैकडॉवेल अंग्रेजी शराब की 8 बोतल, 1 कार्टून में ओल्ड मंक अंग्रेजी शराब की 6 बोतल, 1 कार्टून में मैकडॉवेल शराब के 32 पाव, 1 बोरी में बैगपाइपर अंग्रेजी शराब के 43 पाव, 1 बोरी में ओल्ड मंक अंग्रेजी शराब के 42 पाव, तथा अलग-अलग बोरियों में 54 और 78 पाव देशी शराब रखी मिली।
पुलिस ने मौके से पूरी शराब जब्त करते हुए फरार आरोपी रंजीत चक्रवर्ती के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।