जबलपुर। एमपी के जबलपुर में विजय नगर पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मिलकर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्त में आए इन शातिर चोरों से पांच वाहन बरामद बरामद किए है। पुलिस अब आरोपियों से शहर में हुई चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीएनटी कालोनी क्षेत्र में तीन युवक बिना नंबर की सफेद रंग की एक्टिवा से संदिग्ध हालत में घूम रहे थे। इस बात की खबर मिलते ही विजय नगर व क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर तीनों युवकों को पकड़ लिया। जिनसे वाहन के संबंध में कागजात पूछे तो तीनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस ने थाना लाकर सख्ती से पूछताछ की तो दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार लिया। पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि विजय नगर एसबीआई चौक के पास से एवं मदनमहल, ग्वारीघाट तथा अन्य जगहों से उक्त एक्टीवा सहित कुल 5 दुपहिया वाहन चोरी किए है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 4 दुपहिया वाहन पीएनटी कॉलोनी स्थित एक बंद बिल्डिंग परिसर से बरामद किए। पुलिस ने वाहन बरामद करने के बाद आरोपियों से शहर में हुई चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ शुरु कर दी है।
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी-
-राजकुमार पिता रामनाथ सवनकर उम्र 32 वर्ष निवासी हरदौल मंदिर के पीछे चेरीताल थाना कोतवाली
-धर्मेन्द्र पिता किशोर सिंह राजपूत उम्र 32 वर्ष निवासी ग्रीनसिटी पास परिसर थाना माढ़ोताल
-शिवम उर्फ विक्की पिता मंगेश श्रीवास उम्र 25 वर्ष निवासी श्रीनाथ की तलैया गंजीपुरा थाना लार्डगंज
आरोपियों को पकडऩे में इनकी रही सराहनीय भूमिका-
वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी अपराध शैलेश मिश्रा, थाना प्रभारी विजय नगर राजेंद्र सिंह मर्सकोले, उप निरीक्षक कमलेश मेश्राम, सहायक उपनिरीक्षक संदीप पटेल, आरक्षक मुकेश सिंह, सुदीप सिंह, दीपक सिंह, आदित्य, शिवचरण, दिलीप कुसरे, आशुतोष यादव तथा क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, सहायक उप निरीक्षक मोहन तिवारी, प्रधान आरक्षक मोहन सिंह, आरक्षक पंकज सिंह, आरक्षक प्रीतम उपाध्याय, शिव सिंह बघेल, सत्यम पटेल की सराहनीय भूमिका रही।