akhbaar update

आज का राशिफल


 मेष राशि: आज का दिन सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन में साथी के साथ अच्छा समय बितेगा। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। संतान के करियर को लेकर सलाह-मशवरा करेंगे। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग खुलेंगे। आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की योजना बनेगी। सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा।

वृष राशि: आज आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे, जिससे काम करने में उत्साह रहेगा। जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे और समस्याओं का डटकर सामना करेंगे। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा। बेवजह के विवादों से बचें। नए घर की खरीदारी की सोच सकते हैं और लोन आसानी से मिल सकता है।

मिथुन राशि: आज का दिन कामों को समय पर पूरा करने का है। वाणी की सौम्यता से मान-सम्मान मिलेगा। सीमित लोगों से ही मतलब रखें। बिजनेस में प्रोडक्ट की क्वालिटी पर ध्यान दें, वरना छवि खराब हो सकती है। जरूरी जानकारी किसी से साझा करने से बचें और विरोधियों की बातों में न आएं।

कर्क राशि: आज अपने काम पर पूरा फोकस रखें। फिटनेस पर ध्यान देना जरूरी है। लेनदेन में पूरी लिखापढ़ी करें। कानूनी मामलों में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। सरकारी योजनाओं में निवेश की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देगी।

सिंह राशि: आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जरूरतों पर खर्च अधिक हो सकता है। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। घर के पेंडिंग काम पूरे करने का समय निकालें। इधर-उधर के कामों में समय न गंवाएं।

कन्या राशि: आज कामों में बदलाव करने से बचें। पारिवारिक समस्याओं को बातचीत से सुलझाने की जरूरत है। किसी गुप्त बात के उजागर होने से मन परेशान रह सकता है। परिवार में विवाह से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे। जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे सब संभाल लेंगे।

तुला राशि: आज धन से जुड़ी समस्याएं सामने आ सकती हैं। कोई काम अटक सकता है। बिजनेस डील सोच-समझकर करें। संतान की संगति और करियर पर ध्यान दें। ससुराल पक्ष से कोई भी जरूरी बात साझा करने से बचें, वरना विवाद बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि: आज का दिन उलझनों भरा रहेगा। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। रिश्तेदारों से मिलते समय वाणी पर संयम रखें। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। नया वाहन खरीदने का योग है। काम से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी।

धनु राशि: आज पार्टनरशिप में काम करना लाभदायक रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को मिल-बैठकर सुलझाएं। किसी बाहरी व्यक्ति से जरूरी जानकारी साझा न करें। पार्टनर के साथ घूमने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ता मजबूत होगा। मन किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रह सकता है।

मकर राशि: आज का दिन खुशनुमा रहेगा। राजनीति से दूरी बनाए रखें। किसी प्रिय वस्तु के खोने या चोरी का डर रहेगा, इसलिए सावधानी रखें। लव लाइफ बेहतर रहेगी। करियर में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। पार्टनरशिप में किया गया काम सफल रहेगा।

कुंभ राशि: आज सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए खानपान में लापरवाही न करें। काम को लेकर सक्रिय रहेंगे। बिजनेस में विरोधियों पर नजर रखें। एक साथ कई काम आने से तनाव बढ़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और पुरानी गलतियों से सबक लें।

मीन राशि: आज काम को लेकर तनाव रहेगा, लेकिन खुद पर हावी न होने दें। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। माता कोई जिम्मेदारी सौंप सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा, हालांकि कोई कानूनी मामला परेशानी दे सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update