akhbaar update

पुलिस लाइन में जनरल परेड, ड्रिल प्रदर्शन पर बेहतर जवानों को सम्मान



जबलपुर पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में जनरल परेड का आयोजन किया गया, जिसका निरीक्षण पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने किया। परेड ग्राउंड पहुंचने पर रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य ने उन्हें सलामी दी।

परेड के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने अनुशासन के साथ स्क्वॉड ड्रिल का अभ्यास किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने सभी का निरीक्षण किया और बेहतर टर्नआउट व अनुशासन दिखाने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया।

इस मौके पर विभिन्न प्लाटूनों ने आर्म्स ड्रिल और यातायात प्लाटून ने मैनुअल ट्रैफिक सिग्नल ड्रिल का प्रदर्शन किया, जिसे अधिकारियों ने सराहा।

कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी और करीब 120 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने सभी को नियमित अभ्यास, अनुशासन और फिटनेस बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update