जबलपुर में एक दुखद घटना सामने आई है। चांदनी चौक निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग हाजी अब्दुल हबीब मालगुजार की लाश शुक्रवार सुबह हनुमानताल तालाब में तैरती हुई मिली।
परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात बुजुर्ग परिवार के साथ खाना खाने के बाद सोने की बात कहकर कमरे में गए थे। रात करीब 3 बजे जब परिजनों ने देखा तो वे कमरे में नहीं थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला, जिसके बाद परिजन हनुमानताल थाना पहुंचे।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें बुजुर्ग पैदल चलते हुए दिखाई दिए। तलाश करते हुए परिजन और पुलिस हनुमानताल तालाब पहुंचे, जहां पानी में उनकी लाश दिखी। सूचना मिलते ही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग पिछले कुछ दिनों से बीमार और परेशान चल रहे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tags
Jabalpur