akhbaar update

युवक का अपहरण कर युवक से मारपीट




जबलपुर। संजीवनीनगर थाना अंतर्गत एक युवक का अपहरण कर आरोपियों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस ने बताया कि मडफैया निवासी चंद्रकात जैन 20 ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नेक्स्ट फोन जयती काम्पलेक्स मे मोबाइल की दुकान है। सोमवार की दोपहर लगभग 12-15 बजे अपने घर से मेन रेल्वे स्टेशन जाने के लिए निकला था दोपहर लगभग 12-30 बजे क्लब सोड़ा दुकान के सामने रायल चौक मोड के पास सजीवनीनगर पहुंचा तभी यश प्रधान ने आवाज दी। तो वह रूका गया अचानक यश्श प्रधान अपने साथी हर्ष विश्वकर्मा एवं राम भटेले के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगा और उसे जबरन यश प्रधान अपनी बुलेट में बैठाया पीछे हर्ष विश्वकर्मा को बैठाकर न्यू प्लाटिंग साई कॉलोनी के पास बेड़ी कन्स्ट्रक्शन धनवंतरीनगर लेकर गया और उसके साथ मारपीट करने लगे। जब कारण पूछा तो बोले कि तू एक लड़की के बारे में बोलकर मजाक उड़वाता है, उसने कहा कि मैने किसी का मजाक नहीं उड़ाया है तो सभी उसके साथ मारपीट की और तभी राम मटेले भी आ गया, हर्ष एवं सम मटेले ने उसे पकड लिया और यश प्रधान ने डंडे से मारपीट की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update