akhbaar update

सरकारी पशु चिकित्सालय में पकड़ा गया अवैध शराब का जखीरा, आबकारी की बड़ी कार्रवाई

 


जबलपुर - सिहोरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब माफिया सरकारी बिल्डिंग का इस्तेमाल अवैध शराब बनाने और रखने के लिए कर रहे थे।

आबकारी विभाग को सूचना मिली कि धनगवां स्थित सरकारी पशु चिकित्सालय की पुरानी इमारत में अवैध शराब का काम चल रहा है। टीम ने मौके पर छापा मारा तो वहां से करीब 1050 लीटर महुआ लाहन और 25 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। यह लाहन 70 प्लास्टिक डिब्बों में भरा हुआ था।

आबकारी विभाग ने मौके पर ही शराब और लाहन को नष्ट कर दिया। विभाग ने मामला दर्ज कर लिया है और अब यह जांच की जा रही है कि इस अवैध काम में पशु चिकित्सालय के कर्मचारियों की कोई भूमिका तो नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों की जानकारी के बिना इतनी बड़ी मात्रा में शराब रखना संभव नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update