akhbaar update

रनिंग स्टाफ को नहीं मिला रेल सेवा पुरस्कार, कर्मचारियों में नाराजगी

 


जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे ने 70वें रेल सप्ताह के लिए विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (वीआरएसपी) की सूची जारी कर दी है। इसमें कुल 53 अधिकारी और कर्मचारियों को व्यक्तिगत पुरस्कार देने का फैसला किया गया है। इनमें 13 गजटेड अधिकारी और 40 नॉन-गजटेड कर्मचारी शामिल हैं।

यह सूची पमरे मुख्यालय ने जबलपुर, भोपाल और कोटा रेल मंडल, मुख्यालय और दोनों वर्कशॉप के कर्मचारियों के लिए जारी की है। लेकिन सूची में किसी भी मंडल के रनिंग स्टाफ (लोको पायलट, गार्ड आदि) को शामिल नहीं किया गया है।

इस वजह से रनिंग कर्मचारियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि रेल सुरक्षा में उनकी अहम भूमिका होती है और वे कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं। इसके बावजूद उन्हें पुरस्कार से बाहर रखा गया। रनिंग स्टाफ ने मांग की है कि प्रशासन तीनों मंडलों के योग्य रनिंग कर्मचारियों को भी इस पुरस्कार सूची में शामिल करे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update