akhbaar update

सड़क हादसे में युवक की हुई मौत




जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र में आरटीओ ऑफिस के पास करमेता निवासी लालजी विश्वकर्मा ठेकेदारी करता है। उसका बेटा रविशंकर विश्वकर्मा अपोलो कंपनी जबलपुर की बोलेरो चलाता है। 24 जनवरी को रविशंकर कटनी से गाड़ी खाली कर जबलपुर वापस आ रहा था, जैसे ही रजबाड़ा ढाबा के पास पनागर पहुंचा, बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई, जिससे रविशंकर को गंभीर चोटें आईं, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।



Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update