जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने पेट्रोलिंग कर स्कीम नंबर 65 निर्माणाधीन रोड ट्रांसफार्मर के पास बसा गांव में एक युवक को बिना नंबर की मोपेड में लाखों की स्मैक लेकर आते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे एक महिला तस्कर ने स्मैक लेकर आने के लिए कहा है। आरोपी से स्मैक जब्त कर आरोपी महिला तस्कर की तलाश की जा रही है। माढ़ोताल टीआई वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि शनिवार की रात क्राइम ब्रांच और माड्रोताल की संयुक्त टीम पेट्रोलिंग कर रही थी, जैसे ही वह स्कीम नंबर 65 के पास निर्माणाधीन रोड ट्रांसफार्मर के पास बसा गांव पहुंची, तभी एक मोपेड में आ रहे यवक को संदेह के आधार पर रोका, आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम पेशकारी स्कूल के पास भर्तीपुर आमती निवासी ऋषभ सोनकर बताया। संदेह होने पर मोपेड की जांच की गई, जिसमें स्मैक रखी मिली।
स्मैक का तौल करने पर 41.35 ग्राम होना पता चला, जिसकी कीमत 8 लाख 27 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी की तलाशी लेने पर दो मोबाइल मिले। बबीता हाइवे में बेचती है स्मैक आरोपी ऋषभ ने पूछताछ में बताया कि बड़ी ओमती भर्तीपुर निवासी बबीता सोनकर हाइवे में स्मैक का नशा करने वालों को पुड़िया बनाकर बेचती है। जिसके लिए वह स्मैक लेकर जा रहा था। आरोपी बबीता सोनकर की तलाश की जा रही है। वर्जन महिला आरोपी के बारे में पतासाजी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी ली जाएगी। इसके अलावा वह किन्हें स्मैक बेचती है इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। वीरेन्द्र सिंह पवार, टीआई, माढ़ाताल। 125% Page: