akhbaar update

रुपए की मांग कर कई को मारी चाकू



जबलपुर। पनागर, बेलबाग, घमापुर और कोतवाली थाना क्षेत्र में रुपए की मांग कर बदमाशों ने पुलिस ने मामला कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। पनागर पुलिस ने बताया कि उमरिया लीटी निवासी कैलाश तिवारी लीटी का पूर्व सरपंच है। 23 जनवरी की रात लगभग पौने 10 बजे अपने बेटे आदर्श तिवारी, आदित्य तिवारी और पत्नी वंदना तिवारी व बेटी अपेक्षा तिवारी के साथ नर्मदा जी की प्रतिमा के दर्शन करने खेरमाइ मंदिर के पास पास गया था, वहां पर गांव के रक्कू उर्फ राकेश केवट, भोला केवट, मनीष केवट और मोहित केवट मिले और शराब पीने के लिए रुपए की मांग करने लगे, जब कैलाश ने मना किया, तो आरोपियों ने विवाद करते हुए डंडे से हमला कर दिया, इसके अलावा आरोपियों ने कैलाश और उसके बेटों के साथ मारपीट कर कार में तोड़फोड़ कर दी। वहीं एक अन्य मामले में बेलबाग पुलिस ने बताया कि छोटी ओमती भतीपुर निवासी अनिकेत् सोनकर कॉलेज में प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। 23 जनवरी की रात लगभग सवा 8 बजे वह और उसका भाई रितिक सोनकर के साथ कांचघर हाउसिंग बोर्ड अपनी नानी के घर जा रहा था, जैसे ही ललित कॉलोनी वन स्टाप सेंटर के पास पहुंचे, तभी प्रिचित् का रोहित गुप्ता और अजीत जांगड़े मिले और शराब पीने के लिए रुपए मांगने लगे, जब उसने रुपए देने से मना किया, तो आरोपियों ने चाइना चाकू से हमला कर दिया। हमले में अनिकेत को गंभीर चोटें आई हैं। घमापुर पुलिस ने बताया कि कांचघर हाउसिंग बोर्ड सिविल लाइन निवासी अंकित राजपूत रेलवे स्टेशन में प्राइवेट जॉब करता हैं। 23 जनवरी को स्टेशन में था, तभी उसकी महिला मित्र ने वाइपास मिलने के लिए बुलाया, जब उसने मना किया, तो परेल लाइन के पास मिलने बुलाया। जब वह पैदल परेल ग्राउंड की ओर जाने लगा, तो मजार के पास दो युवकों ने उसे रोका और चाकू दिखाकर शराब पौने के लिए रुपए मांगने लगे, जब उसने मना किया, तो दोनों युवकों ने गालीगलौज कर चाकू से हमला कर दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि थाने के पीछे निवासी सिद्धार्थ जैन अधिवक्ता है। 23 जनवरी की रात लगभग साढ़े 10 बजे कोतवाली के सामने खड़ा था, उसके पास हर्ष सोनी आया और कहा कि साईड में चलो अंकित मराठा बुला रहा है। जिसके वाद हर्ष के साथ शिवकुटी के पास गया, वहां पहले से ही अंकित मराठा और भोला ठाकुर खड़े थे, अंकित ने उसे धमकाते हुए पिस्टल निकालकर सोने सोने की अंगूठी देने के लिए कहा, साथ ही 5 हजार रुपए मांगने लगे, जब उसने मना किया, तो हर्ष, अंकित और भोला ने मारपीट कर दीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update