जबलपुर। गौरीघाट, विजय नगर और वरगी थाना क्षेत्र में तीन सूने मकानों का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर और नकदी चुरा ली। पुलिस ने मामला कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गौरीघाट पुलिस ने बताया कि सुखसागर वैली पोलीपाथर निवासी सागर वर्मा ट्रांसपोर्ट का कार्य करता है। उसकी मां की तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती है। उसकी पत्नी 22 जनवरी की शाम लगभग साढ़े 4 वजे अस्पताल गई थी, 23 जनवरी की दोपहर पड़ोसी ने सचुना दी कि दरवाजा खुला और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। सूचना पर सागर की पत्नी घर पहुंची, तो देखा कि ताला टूटा है और अलमारियों में रखें सोने के 9 नग सेट (प्रत्येक में 1 हार एवं 2 2 कान के हैं), 1 हार, 2 ब्रेसलेट, 5 चैन, 8 कंगन, 8 अंगूठी, 2 बेंदी, 14 नग कान के जेवर, 1 नथ, चांदी के 4 कंगन, 12 जोड़ी बिछिया, 5 जोड़ी पायल, 1 हाथ का मंगलसूत्र, 1 सिंदूरदानी, 12-12 सिक्के, 1 चांदी का लोटा, 3 चैन, 2 जोड़ी कड़े, वजनी लगभग 70 तोला सोना एवं 1 किलो चांदी तथा नकदी 6 लाख रुपए गायब है। पड़ोस में लगे कैमरा देखने पर 4 नकाबपोश 3-45 बजे घर में घुसे थे और 4-13 बजे घर से निकल गए थे।
विजयनगर पुलिस ने बताया कि कचनार सिटी सारिथी द्वार के पास विजय नगर निवासी जितेन्द्र सिंह नगर पालिकाओं में ठेकेदारी करता है। 7 जनवरी की रात उसके पिता का देहांत होने की सूचना पर वह 8 जनवरी की सुबहू परिवार के साथ पैतृक गांव हमीरपुर उत्तरप्रदेश गया था। 22 जनवरी की रात घर आया, तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा है और अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर और नकदी मिलाकर 4 लाख रुपए गायव थे।
बरगी पुलिस ने बताया कि 23 जनवरी को गौर में घंसौर वरगीनगर निवासी करन वाल्मीक 19 ने प्राइवेट नौक्री करता है। 22 जनवरी को मां के साथ दोपहर लगभग 3 वजे चाचा के घर गया था, वहां से सुवह वह और मां ड्यूटी पर चले गए थे। दोपहर में घर पहुंचे, तो देखा कि घर का ताला टूटा है और अलमारी में रखे सोने चाँदी के जेवर और नकदी गायव है।
