akhbaar update

मिल्क प्रोडक्टस बसाने की यूनिट लगाने के नाम पर बैंक को 68 लाख का चूना लगाने वालों पर मामला दर्ज

 





पंजाब नेशनल बैंक तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर से लिया लोन, ईओडब्ल्यू की कार्रवाई


जबलपुर। मिल्क प्रोडक्टस बनाने की यूनिट लगाने के नाम पर पंजाब नेशनल बैंक तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर से 68 लाख 60 हजार का गबन करने वाले दो आरोपियों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में धर्मेंद्र सिंह राजपुत शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर ने शिकायत की थी कि हेमराव किरार प्रोब्राइटर शुद्धि मिल्क प्रोडक्ट बिलधारी तहसील तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर एवं प्रोपराइटर हेटल डेयरी मशीनरीज कानपुर के द्वारा मिलीभगत कर बैंक से कुल 68.60 लाख रूपए का लोन लेकर राशि का गबन कर लिया है।


शिकायत की जांच में पाया गया आरोपी हेमराज किरार ने मिल्क प्रोडक्टस बनाने की यूनिट लगाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक शाखा तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर से 68.60 लाख रूपए का टर्म लोन लिया था। यूनिट के लिए हेटल डेयरी मशीनरीज कानपुर इस्पात नगर, सी-45 व्यापार नगर कानपुर उ.प्र से मशीनरीज खरीदने का 97,72,000/-रू का कोटेशन बैंक में दिया गया था। 28 जुलाई 23 को टर्म लोन स्वीकृत होकर 68.60 लाख रूख्यए हेटल डेयरी मशीनरीज कानपुर के पंजाब नेशनल बैंक कानपुर पनकी इंडस्ट्रीयल एस्थिा के साप्ता में जमा किया गया था। इसके प्रोपराइटर का नाम सोनी सिंह पिता त्रिभुवन सिंह निवासी अमेठी उ.अ. का नाम है। इसके उपरांत आरोपी के द्वारा उक्त भूमि पर कोई यूनिट स्थापित नहीं की और बैंक में सूचना दी गई किउसने चिलथारी के स्थान पर कटनी में जुहला बाइपास के पास एक किराए के भवन में यूनिट लगाई है। बैंक के जबलपुर मंडल कार्यालय के अधिकारियों के द्वारा कटनी जाकर उक्त यूनिट का निरीक्षण किया गया था। इसमें पाया गया था कि उक्त यूनिट में स्थापित होने वाले 6 सेक्शन में से मात्र 2 सेक्शन की मशीन ही लगी जो बंद पाई गई थी।


हेटल डेयरी मशीनरीज कानपुर के खाता एवं शुद्धि मिल्क प्रोडक्ट के एक्सिस बैंक गाडरवारा के खाता की जांच पर पाया गया कि 28 जुलाई 23 को हेटल डेयरी मशीनरीज कानपुर के खाता में ऋण की राशि 68,60,000/- ट्रांसफर से जमा की गई थी तथा विभिन्न दिशांकों में कुल 61,50,000/- रू की राशि हेटल डेबरी मशीनरीज कानपुर के इस खाते से वापस शुद्धि मिल्क प्रोडक्ट के एक्सिस बैंक गाडरवारा के खाता में ट्रांसफर की गई है। इस प्रकार शुद्धि मिल्क प्रोडक्ट के प्रो. हेमराज पटेल एवं हेटल डेयरी मशीनरीज कानपुर की प्रो. सोनी सिंह ने मिलीभगत कर मिल्क प्रोडक्टस की पूरी यूनिट लगाए बिना ही मशीनरीज सप्लाई हो जाना बताकर इसके धोखाधड़ी करते हुए फर्जी बिल लगाकर लोन की राशि 68.60 लाख रूपए की राशि का गबन कर लिया है। जांच के बाद आरोपी हेमराज किरार प्राप्राइटर शुद्धि मिल्क प्रोडक्ट बिलघारी तहसील तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर और सोनी सिंह निवासी अमेठी उ.प्र. प्रोपराइटर हेटल डेयरी मशीनरीज कानपुर पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update