जबलपुर भेड़ाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सहजपुर ब्रिज के नीचे दिनदहाड़े युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी क्षेत्र के बदमाश है जिनका गाली देने की बात पर युवक से विवाद हुआ था इस विवाद के चलते बदमाशों ने युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी थी । पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।
बताया जा रहा है कि अभिषेक उर्फ महेंद्र साहू उम्र 27 वर्ष थाना पाटन जिला जबलपुर का निवासी था पिता ने जानकारी देते हुए बताएं कि अभिषेक अपनी गाड़ी लेकर उज्जैन के लिए घर से निकला था और उसकी गाड़ी रास्ते में खराब हो जाने के कारण वह भेड़ाघाट के सहजपुर के पास गाड़ी के मैकेनिक का इंतजार कर रहा था इसी दौरान वहां पर कुछ नकाबपोश युवक आये और विवाद कर अभिषेक पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया चाकू लगने की कारण अभिषेक का खून ज्यादा बहाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।
पुलिस ने बताया कि इन सभी आरोपियों ने शराब के नशे में वाद विवाद किया और चाकू से हमला कर डॉक्टर युवक को मौत के घाट उतार दिया फिलहाल पुलिस ने इन सभी आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ कर रही है
ये है आरोपी
नकुल कोल 19 वर्ष निवासी आजाद मोहल्ला बरमबाबा सहजपुर,
नितिन उर्फ ग्ज्जू बर्मन 20 वर्ष निवासी नया मोहल्ला खिरका खेड़ा थाना शहपुरा,
दुर्गेश बर्मन 32 वर्ष निवासी नया मोहल्ला खिरका खेडा थाना शहपुरा,
दीपक बर्मन 20 वर्ष निवासी नया मोहल्ला खिरका खेडा थाना शहपुरा
सौरभ ठाकुर उर्फ कालू 19 वर्ष निवासी जैन मंदिर के बाजू में सहजपुर थाना भेडाघाट,
अनिकेत उर्फ नंदी कोल 23 वर्ष निवासी बरमबाब आजाद मोहल्ला सहजपुर थाना भेडाघाट
16 वर्षिय नाबालिग
