akhbaar update

चोरी के इरादे से आये चोर, रंगे हाथ पकड़ा गया


 जबलपुर। विजय नगर थाना क्षेत्र की जगदम्बा कॉलोनी में देर रात चोरी की एक बड़ी वारदात होने से पहले ही टल गई। कॉलोनी में घुसे तीन चोरों में से दो को रहवासियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।


जानकारी के अनुसार, चोर औजारों और हथियारों से लैस होकर कॉलोनी में दाखिल हुए थे। वे करीब तीन घंटे तक घरों की छतों पर छिपे रहे। संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर कुछ रहवासियों को शक हुआ, जिसके बाद कॉलोनीवासियों ने एकजुट होकर निगरानी शुरू कर दी।

मौका मिलते ही रहवासियों ने दो चोरों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद घटना की सूचना विजय नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update