जबलपुर- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा तीन दिवसीय प्रवास पर गुरुवार 22 जनवरी को जबलपुर आएंगे। नड्डा गुरुवार शाम 5 बजे नई दिल्ली से वायुयान द्वारा जबलपुर पहुंचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय मंत्री नड्डा डुमना एयरपोर्ट से शाम 5.30 बजे लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के साउथ सिविल लाइन स्थित निवास पहुंचेंगे। इसके पश्चात शाम 6.30 बजे वे मदन महल थाना के समीप स्थित सांसद आशीष दुबे के कार्यालय के लिए रवाना होंगे। सांसद कार्यालय से शाम 7.40 बजे नड्डा सुभाषचंद्र बनर्जी मार्ग, सिविल लाइन पचपेढ़ी स्थित पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी के निवास के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री शुक्रवार 23 जनवरी को सुबह 10.50 बजे सिविल लाइन पचपेढ़ी से सिटी बंगाली क्लब पहुंचेंगे और यहां सिद्धीवाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे वे सिटी बंगाली क्लब से डुमना एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कटनी जाएंगे।
कटनी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात नड्डा शाम 4.50 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेंगे। वहां से शाम 5.45 बजे वे गौरीघाट जाएंगे और नर्मदा महाआरती में भाग लेंगे। गौरीघाट से शाम 7 बजे वे सिविल लाइन पचपेढ़ी लौटेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।
शनिवार 24 जनवरी को श्री नड्डा दोपहर 1.10 बजे साउथ सिविल लाइन पचपेढ़ी से डुमना एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2 बजे विमान द्वारा नई दिल्ली रवाना होंगे।