akhbaar update

अंतिम संस्कार को लेकर जमीन विवाद, क्षेत्र में तैनात हुआ पुलिस बल




जबलपुर- चरगवां थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। विवाद जमीन को लेकर था। एक पक्ष उस जमीन को कब्रिस्तान और मुक्ति धाम की जमीन को लेकर विवाद है। मुस्लिम समाज जिसे कब्रिस्तान बता रहा था उस जगह को हिंदू संगठन चरागाह की जमीन बता रहा है। 

जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान जमीन को लेकर आपत्ति उठी। परिजनों का कहना था कि शासन ने उनके समुदाय को अंतिम संस्कार के लिए अलग स्थान पर चार एकड़ जमीन पहले ही आवंटित कर दी है, इसलिए उसी जगह पर अंतिम संस्कार किया जाए।

इस बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले बहस हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई। सूचना मिलते ही चरगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी भी वहां पहुंचे। शांति बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस और प्रशासन ने दोनों समुदायों के लोगों से बातचीत कर समझाइश दी। काफी देर तक चली चर्चा के बाद वैकल्पिक व्यवस्था पर सहमति बनी। पुलिस की मौजूदगी में मामला शांत कराया गया और किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update