जबलपुर- गढा थाना क्षेत्र में 25 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि सुविधा मार्केट चौपाटी के पास एक युवक बटनदार चाइना चाकू लिए हुए लहराकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना पर स्थान सुविधा मार्केट चौपाटी के पास दबिश दी जहां युवक को घेराबंदी कर पकडा गया जिसने अपना नाम निखिल पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी देवीनगर छुई खदान बताया जिसकी तलाशी में उसकी जींस की दाहिनी जेब से 2 चाइना चाकू बरामद हुआ।
आरोपी निखिल पटेल से चाकू प्राप्त करने के स्त्रोत के संबंध मे पूछताछ करने पर दोनो चाकू पूर्णिमा जनरल स्टोर क्रपाल चौक के पास साहू जी की दुकान से 250/-रुपये एवं 500/-रुपये में खरीदना बताया कि साहू दुकानवाला अपने काउंटर में और भी चाकू विक्रय करने हेतु रखे हुए है ।
आरोपी निखिल पटेल की निशादेही पर पूर्णिमा जनरल स्टोर कृपाल चौक के पास दबिश दी, पूर्णिमा जनरल स्टोर के संचालक ने पूछताछ पर अपना नाम ब्रजेश साहू उम्र 55 वर्ष निवासी कृपाल चौक गोरखपुर थाना बताया जो विधिवत तलाशी लेने पर दुकान के काउंटर मे दो कागज के डिब्बों मे काले रंग के कपडे में 20 चाइना बटनदार चाकू एवं सफेद रंग के तीन डिब्बों मे 30 बटनदार चाइना चाकू रखे मिला।
आरोपी ब्रजेश साहू से चाकुओं के संबंध मे पूछताछ पर उक्त चाकू गलगला बाजार मे विजय जनरल स्टोर के मालिक बेबू कटारिया उर्फ भगवानदास कटारिया की दुकान से खरीदना स्वीकार करते हुये बताया कि इससे पहले भी दो बार चाकू खरीदा हूँ । आरोपी के कब्जे से 50 चायना चाकू एवं 1 मोबाइल जप्त करते हुये विजय जनरल स्टोर के मालिक बेबू कटारिया की तलाश नेपियर टाउन स्थित घर एवं गलगला मार्केट मे दुकान तथा आसपास संभावित स्थानों पर की गयी जो नहीं मिला।
पकडे गये आरोपी निखिल के कब्जे से 2 चायना चाकू तथा बृजेश साहू के कब्जे से 50 चायना चाकू जप्त करते हुये निखिल पटेल एवं बृजेश साहू के तहत कार्यवाही करते हुये फरार आरोपी बेबू कटारिया की तलाश जारी है।