akhbaar update

फ्लिपकार्ट हब से लाखों की चोरी का खुलासा, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार

 




जबलपुर - गढ़ा थाना क्षेत्र में फ्लिपकार्ट हब से लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में फ्लिपकार्ट में सीनियर टीम लीडर के पद पर कार्यरत रीतेश यादव (38) निवासी छोटी देवन के सामने, दीक्षितपुरा, थाना कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई।



रीतेश यादव ने बताया कि वे इस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के तहत मामा होटल के सामने मदन महल चौक स्थित फ्लिपकार्ट हब में कार्यरत हैं, जहां ऑनलाइन खरीदे गए सामान की डिलीवरी का काम होता है।

हब में कार्यरत साहिल साहू, निवासी शारदा चौक हब एसोसिएट के रूप में काम करता था। कंपनी की लॉस टीम द्वारा मेल के माध्यम से सूचना मिली कि शिपमेंट बैग में पार्सल कम पहुंच रहे हैं। जांच में 30 जुलाई 2025 से 7 जनवरी  के बीच कई आईफोन, मोबाइल, ब्रेसेलेट सहित कुल 15 आर्टिकल, जिनकी कीमत करीब 7 लाख रुपये है, गायब पाए गए। हब में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर कर्मचारी साहिल साहू बैग से शिपमेंट के सामान चोरी करता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 आईफोन और 1 मोबाइल, करीब 6 लाख रुपये कीमत का सामान बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update