akhbaar update

महिला ठेकेदार से लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

  



 जबलपुर। कैंट थाना क्षेत्र में 24 जनवरी की रात करीब 8 बजे अर्चना मसीह, जो वेदांत अस्पताल में ठेकेदार के पद पर कार्यरत हैं,वह लेबर भुगतान और पारिवारिक जरूरत के लिए लगभग 2 लाख रुपये की आवश्यकता थी। वह अपने रिश्तेदार कैलाश मौर्या से उधार रुपये लिए और बैग में रुपये लेकर जा रही थी।


इसी दौरान एमईएस कॉलोनी के बरगद पेड़ के पास पूर्व परिचित अभिषेक सोनी (40 वर्ष), निवासी बजरंग नगर रांझी ने उन्हें रोककर जबरन उनका बैग छीन लिया और फरार हो गया। बैग में नकद रुपये और मोबाइल फोन रखा हुआ था।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर आरोपी अभिषेक सोनी को रांझी क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने लालच में आकर वारदात की और लूट की रकम अपने घर के कूलर में छिपा दी थी।


आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कूलर के अंदर छिपाकर रखे गए ₹1,33,500 नकद जब्त किए। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update