akhbaar update

पिस्टल और जिंदा कारतूस लेकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार


 


 

 जबलपुर - गढ़ा पुलिस को सूचना मिली कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल के न्यूरो वार्ड के पास घेराबंदी कर पजेरो कार सवार दो युवक संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं और वे हथियारों से लैस हैं। सूचना पर गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने टीम बनाकर आरोपियों की घेराबंदी कर दबोचने के निर्देश दिए। 

सूचना के आधार पर पुलिस ने युवकों को हिरासत में लिया उनके पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस मिले । पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अभिषेक यादव और शहबाज खान बताया दोनों ही युवक करेली के रहने वाले हैं। 


दरअसल हनुमान ताल में हुई एक वारदात के तार भी आरोपियों से जुड़ रहे हैं। इस मामले में घायल का पकड़े गए युवक से रिश्तेदारी है, इस आधार पर पुलिस आरोपियों के शहर आने और मेडिकल अस्पताल के इर्द-गिर्द संदिग्ध हालत में घूमने के पहलू पर भी पूछताछ कर रही है।


गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। माना जा रहा है कि करेली से आए दोनों युवक जबलपुर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे लेकिन समय रहते पुलिस ने उन्हें दबोचकर उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update