akhbaar update

नगर निगम कर्मचारियों के साथ हुई अभद्रता करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 




जबलपुर। नगर निगम कर्मचारियों के साथ हुई अभद्रता के मामले में निगम प्रशासन और पुलिस विभाग की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी मिसाल पेश की है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार और एसपी संपत उपाध्याय के आपसी सहयोग और सक्रियता के चलते आरोपियों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज की गई, जिसमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रशासन की इस निर्णायक कार्रवाई से संतुष्ट होकर कर्मचारी संगठनों ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित करने का बड़ा निर्णय लिया है। निगमायुक्त और एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों को तत्काल हिरासत में लिया। कार्रवाई से संतुष्ट कर्मचारी संगठनों ने शहर की स्वच्छता और नागरिक सेवाओं को ध्यान में रखते हुए काम पर लौटने का फैसला किया। जुगलबंदी ने विवाद को बढ़ने से पहले ही सुलझा लिया।


पुलिस अधीक्षक का जताया आभार- कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, अमित मेहरा और मुन्नू पटेल ने अपने पदाधिकारियों के साथ मिलकर एसपी संपत उपाध्याय से मुलाकात करने का निर्णय लिया है। संगठन के पदाधिकारी एसपी को इस त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। "प्रशासन ने जिस संवेदनशीलता के साथ कर्मचारियों के सम्मान की रक्षा की है, वह सराहनीय है। हम कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा रखते हैं और इसी विश्वास के साथ हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की जाती है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update