akhbaar update

ठेकदार की लापरवाही से गई मजदूर की जान, दो घायल

 


जबलपुर।  अधारताल थाना क्षेत्र में रिछाई स्थित फैक्ट्री में काम करते हुए मटेरियल गिरने से मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी ठेकेदार पर मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि हादसे में दो अन्य मजदूर घायल हुए थे।


पुलिस ने बताया कि रांची झारखंड निवासी महादेव उरवा रिछाई फैक्ट्री में लोहे का काम कर रहा था, 20 नवंबर की शाम लगभग सवा 5 बजे लोहे का मटेरियल उसपर गिरा, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं विंदेश्वर साहू और धनवीर सिंह ठाकुर गंभीर रुप से घायल हुए थे।


जांच के दौरान मृतक के साथ काम कर रहे साक्षियों के कथन लिए गए, जिन्होंने बताया कि 20 नंवबर को रिछाई इंडस्ट्रियल एरिया उदयपुर वेवरेज फैक्ट्री शीतलपेय प्राइवेट लिमिटेड में ठेकेदार भोपाल निवासी गिरव्र सिंह के निर्देशन में सभी काम कर रहे है, जिसमें लोहे के रैक, गोदरेजे इस्फ्क्कर खड़ा करने का काम करते थे, दोपहर लगभग 2 बजे अचानक लोहे का रैक गिर गया, जिसमें महादेव उराव, विंदेश्वर साहू, धनवीर सिंह को चोटें आई, तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने महादेव को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जाँच में पता चला कि कोका कोला फैक्ट्री में लोहे के रैक का काम करते समय ठेकेदार गिरवर सिंह ने सुरक्षा इंतजाम नहीं किए थे, जिसके चलते हादसा हुआ और एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर चोटें आई है। कथनों के आधार पर आरोपी ठकेदार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update