akhbaar update

आज का राशिफल

 



मेष राशि: आज का दिन उन्नति की ओर बढ़ने का है। दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचें। पुरानी किसी गलती का खुलासा होने से जीवनसाथी नाराज हो सकती हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे और रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। संतान की संगति पर ध्यान दें। नया काम शुरू करना लाभकारी रहेगा।

वृष राशि: दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। साझेदारी के काम से लाभ होगा। मेहनत और ईमानदारी से कार्य करेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ते बेहतर होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी किसी डील में सतर्क रहें, धोखे की आशंका है।

 मिथुन राशि: सेहत पर ध्यान देना जरूरी है, पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। नए लोगों से पहचान बनेगी। पारिवारिक मामले तनाव दे सकते हैं। संतान की नौकरी को लेकर चिंता दूर होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने की योजना बन सकती है।

कर्क राशि: जल्दबाजी और भावुकता में निर्णय न लें। भाई-बहनों पर खर्च बढ़ेगा, आय सीमित रहेगी। पिता की सलाह लाभदायक होगी। नौकरी बदलने का विचार है तो आवेदन कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

सिंह राशि: आत्मविश्वास से भरपूर दिन रहेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को जनसमर्थन बढ़ेगा। किसी की बातों में न आएं। संतान से शुभ समाचार मिलेगा और ऊर्जा भरपूर रहेगी।

कन्या राशि: दिन सामान्य रहेगा, बजट बनाकर चलें। एक साथ कई काम आने से व्यस्तता बढ़ेगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। लक्ष्य पर फोकस रखें, काम आसानी से पूरे होंगे।

तुला राशि: करियर के लिहाज से अच्छा दिन है। साझेदारी का काम लाभ देगा। पुराने कर्ज चुकाने की कोशिश सफल हो सकती है। घर में नई वस्तु आ सकती है। धार्मिक आयोजन से माहौल खुशनुमा रहेगा।


वृश्चिक राशि: जोखिम भरे कामों से बचें। भावनाओं में आकर कुछ न कहें। पिता की सेहत का ध्यान रखें। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। बॉस से बहस की संभावना है, संयम रखें।


धनु राशि: भाग्य साथ देगा। कामों में बदलाव कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मनोरंजन होगा। संतान की सेहत को लेकर दौड़भाग रहेगी। जीवनसाथी को नौकरी का अवसर मिल सकता है। निवेश सोच-समझकर करें।

मकर राशि: दिन चुनौतीपूर्ण है। बिजनेस में पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ के योग हैं। अविवाहितों की मुलाकात खास व्यक्ति से होगी।


कुंभ राशि: ईमानदारी से काम करने का दिन है। निजी मामलों पर ध्यान दें। पुराना मित्र संपर्क कर सकता है। घर में अतिथि आगमन से खुशी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी छोटी परेशानी हो सकती है, योजना बनाकर चलें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update