akhbaar update

पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा का हुआ शुभारंभ

 


जबलपुर। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने गुरुवार को भेडाघाट में आयोजित कार्यक्रम में जबलपुर से पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा का शुभारंभ किया। प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं में निरंतर विस्तार की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा के अनुरूप शुरू की गई पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से जबलपुर से कान्हा, बांधवगढ़, अमरकंटक जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुँचना अब ज्यादा आसान होगा।

पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा की शुभारंभ के अवसर पर विधायक अशोक रोहाणी एवं नीरज सिंह, नगर निगम जबलपुर के अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, भाजपा के जबलपुर महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, सुभाष तिवारी रानू भी मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update