जबलपुर
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 15नवम्बर को गैरिसन ग्राउण्ड (सदर केंट) क्षेत्र में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा 150 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम होना प्रस्तावित है। कानून एवं यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए व्हीआईपी आगमन सुबह 11 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक एवं व्हीआईपी के प्रस्थान तक यातायात डायवर्सन/पार्किंग व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी
गैरिसन ग्राउण्ड सदर क्षैत्र यातायात व्यवस्था - (ट्रॉफिक प्लान)
व्हीआईपी रूट व्यवस्था - डुमना से समन्वय चौक, सृजन चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल तक
गैरिसन ग्राउण्ड के चारों ओर की व्यवस्था -
पेंटी नाका चौक - मण्डला तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहन पेंटी नाका से सदर बाजार विरमाणी पेट्रोल पंप से शहर की तरफ जा सकेंगे एवं इलाहाबाद बैंक चौक की ओर से आने वाले वाहन डिलाईट, एम्पायर तिराहा, डिपो, मण्डला क्रासिंग, ऑफिसर चौराहा होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेंगे।
एकता मार्केट बाईपास - भारी वाहन, यात्री बस, लोडिंग वाहन आदि मगेली तिलवारा होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे।
प्रतिबंधित मार्ग - पेंटी नाका चौक से सृजन चौक, नर्मदा क्लब एवं सृजन चौक से यादगार चौक नो व्हीकल जोन रहेगा।
गैरिसन ग्राउंड कार्यक्रम में सम्मलित होने वाले वाहनों की पार्किंग निम्नस्थल पर की जाएगी-
1. मुर्गी मैदान - वाहन क्षमता 550 बसें
छिंदवाड़ा, सिवनी, शहपुरा, पनागर, सिहोराएकटनी, षहडोल, उमरिया, अनूपपुर की बसें वायपास से तिलवारा, बरगी हिल्स, नयागांव, रामपुर चौक, बंदरिया तिराहा होते हुए मुर्गी मैदान तक एवं शहडोल कटनी, उमरिया,अनूपपुर की बसें महाराजपुर बाईपास, अधारताल तिराहा, शोभापुर, व्हीकल मोड़, सतपुला, चुंगी नाका, इलाहाबाद बैंक चौक, सर्किट हाउस क्र0 2, कैरब्ज, एम्पायर, बिरमानी पेट्रोल पंप होते हुऐ मुर्गी मैदान में पार्क होंगी।
2. आर.सी.एम. मैदान - वाहन क्षमता 240 बसें
मंडला, बरगी से आने वाली बसें शहर के बाईपास मार्ग से होते हुए, एकता मार्केट, गोराबाजार होते हुए आर.सी.एम. ग्राउण्ड में बसें पार्क होंगी।
3. केण्टोमेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल कटंगा - वाहन क्षमता 100 बसें
बालाघाट, नरसिंहपुर क्षेत्र से आने वाली बसें बाईपास से तिलवारा, बरगी हिल्स, नयागांव, रामपुर चौक, बंदरिया तिराहा होते भैंसासुर तिराहे से दाहिने मुड़कर केण्टोमेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल में पार्क होंगी।
4. विटनरी कॉलेज मैदान - वाहन क्षमता 200 बसें
कुण्डम, डिण्डौरी से आने वाली बसें एवं वाहन महाराजपुर बाईपास, अधारताल तिराहा, शोभापुर, व्हीकल मोड़, सतपुला, चुंगी नाका, इलाहाबाद बैंक चौक, सर्किट हाउस नम्बर 2, कैरब्ज होते हुए विटनरी कॉलेज मैदान में पार्क होंगी ।
5. गन चौक पार्किंग - नगर निगम, मझौली, पाटन - वाहन क्षमता 230
उक्त वाहन अमखेरा बाईपास से महाराजपुर बाईपास होते हुये अधारताल तिराहा, शोभापुर, व्हीकल मोड़, सतपुला, चुंगी नाका, इलाहाबाद बैंक चौक, सर्किट हाउस क्र0 2, कैरब्ज, डिपो, मण्डला क्रा. से गन चौक में पार्क।
6. गेट नम्बर 1 से नर्मदा क्लब पार्किंग - व्हीआईपी वाहनों की पार्किंग।
7. गेट नम्बर 2 - एम्पायर होते हुये चार पहिया, दुपहिया वाहनों की पार्किंग।
8. गोलछा बारातघर पार्किग - वाहन क्षमता 70 बसें
- रीवा, सीधी, सिंगरौली, मउगंज, सतना, मैहर, पन्ना जिलों की बसें महाराजपुर बाईपास, अधारताल तिराहा, शोभापुर, व्हीकल मोड़, सतपुला, चुंगी नाका, इलाहाबाद बैंक चौक, सर्किट हाउस नम्बर 2 कैरब्ज, एम्पायर, गनचौक होते हुए गोलछा बारातघर में पार्क होंगी।
- नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, उज्जैन, देवास, आगरमालवा, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, मेवाड़ी, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, श्यौपुर, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा जिलों की बसें बाईपास से तिलवारा, बरगी हिल्स, नयागांव, रामपुर चौक, बंदरिया तिराहा, बिरमानी पेट्रोल पंप, गन चौक होते हुए गोलछा बारात घर में पार्क होंगी।
9. साईंस कॉलेज मैदान एवं सेंटर पीटर चर्च रिजर्व रहेगा।
