akhbaar update

एमपी बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब 2 अंकों के सवालों में भी मिलेगा विकल्प

 


जबलपुर। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों को लेकर नया फैसला लिया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 की परीक्षाओं में अब विद्यार्थियों को दो अंकों के अतिलघुउत्तरीय प्रश्नों में भी आंतरिक विकल्प चुनने का मौका मिलेगा। मंडल ने इस संबंध में 25 नवंबर को संशोधित विज्ञप्ति जारी की है।

मंडल के नए निर्देश के मुताबिक, दोनों कक्षाओं के प्रश्नपत्रों में दो अंकों वाले सवालों के लिए पहले की तरह वैकल्पिक प्रश्न दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को किसी प्रश्न का उत्तर देने में कठिनाई होने पर दूसरा विकल्प चुनने की सुविधा मिलेगी। हालांकि, यह व्यवस्था सिर्फ शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लागू की गई है।

गौरतलब है कि मंडल ने 15 अक्टूबर को जारी विज्ञप्ति में प्रश्नपत्रों में आंतरिक विकल्प को लेकर दिशा-निर्देश दिए थे। अब उसमें बदलाव करते हुए दो अंकों के अतिलघुउत्तरीय प्रश्नों को भी विकल्प वाली व्यवस्था में शामिल कर लिया गया है। संशोधित आदेश के अलावा पहले जारी विज्ञप्ति के बाकी सभी निर्देश पहले की तरह प्रभावी रहेंगे।

विरासत संरक्षण से पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर

विश्व धरोहर सप्ताह के समापन पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय महाकोशल महाविद्यालय में विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें विशेषज्ञों ने ऐतिहासिक स्मारकों, प्राकृतिक स्थलों और सांस्कृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखने की जरूरत बताई। वक्ताओं का कहना था कि विरासत का संरक्षण केवल इतिहास और संस्कृति को बचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलता है और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए रास्ते भी खुलते हैं।

कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड, जबलपुर पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद और स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने विरासत स्थलों के ऐतिहासिक महत्व, उनके संरक्षण और पर्यटन की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए।


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp