जबलपुर। धनवंतरी नगर के जसूजा सिटी फेज-3 में बुधवार रात गणेश उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। महाआरती खत्म होने के बाद घर लौट रहे 16 वर्षीय किशोर की पंडाल के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शौर्य चनपुरिया के रूप में हुई है। वह लिटिल वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र था।
महाआरती के बाद हुआ हादसा
बुधवार रात जसूजा सिटी फेज-3 में गणेश पंडाल में महाआरती रखी गई थी। शौर्य भी दोस्तों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था। आरती समाप्त होने के बाद वह दोस्तों के साथ घर जाने के लिए निकला। इसी दौरान पंडाल के मंच से लगे एक खंभे के संपर्क में आने पर उसे करंट लग गया और वह मौके पर ही गिर पड़ा।
दोस्तों ने बचाने की कोशिश की तो उन्हें भी लगा झटका
शौर्य को जमीन पर गिरा देखकर उसके दोस्तों ने उसे उठाने का प्रयास किया। इस दौरान उन्हें भी करंट का झटका लगा। इसके बाद दोस्तों ने किसी तरह शौर्य को वहां से हटाया और तत्काल नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
शौर्य के दोस्त अज्जू अहिरवार ने बताया कि वह कोचिंग से आने के बाद दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दौरान गणेश पंडाल की तैयारियां चल रही थीं। टेबल उठाते समय अज्जू को भी करंट महसूस हुआ था। कुछ समय बाद शौर्य पंडाल के पास पड़ा मिला। उसे उठाने पहुंचे दोस्तों को भी करंट लगा, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।
परिजनों ने जताई लापरवाही की आशंका
शौर्य के बड़े पिता डॉ. शिशिर चनपुरिया ने घटना को गंभीर लापरवाही बताया है। उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर किसी खंभे में करंट का प्रवाह होना बेहद गंभीर मामला है। यदि पहले से खंभे में करंट आ रहा था तो उसे ठीक कराया जाना चाहिए था। उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को पहले से करंट की जानकारी होने की बात सामने आई
धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी दुर्गेश मरावी के अनुसार रात करीब 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक को करंट लगने के बाद मेडिकल अस्पताल लाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पंडाल के एक खंभे में पहले से करंट आ रहा था। घर लौटते समय शौर्य उसी खंभे के संपर्क में आया था। समिति से जुड़े लोगों ने पुलिस को बताया कि खंभे में करंट आने की जानकारी पहले ही हो गई थी और टेंट लगाने वाले व्यक्ति को भी इसकी सूचना दी गई थी।
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि खंभे में करंट किस कारण आया था और सुरक्षा व्यवस्था में किस स्तर पर चूक हुई। पुलिस इन सभी बिं