akhbaar update

दतिया उपचुनाव में हार के बाद बीजेपी का बड़ा फैसला, पूरा जिला संगठन भंग

 


भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ा संगठनात्मक कदम उठाते हुए दतिया जिले की पूरी जिला इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। पार्टी ने जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह सहित जिला कार्यकारिणी, सभी मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प और विभागों को भी भंग कर दिया है। यह कार्रवाई उपचुनाव में मिली हार की समीक्षा समिति की रिपोर्ट और अनुशंसाओं के आधार पर की गई है। 

प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि दतिया उपचुनाव के परिणामों की गहन समीक्षा के बाद संगठन को नए सिरे से मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को हराकर सीट बरकरार रखी। इस हार के बाद भाजपा के भीतर संगठनात्मक स्तर पर मंथन शुरू हुआ और समीक्षा समिति गठित की गई थी। समिति की रिपोर्ट के बाद पूरे जिला संगठन को भंग करने का निर्णय लिया गया। 

ये सभी इकाइयां की गईं भंग

  • जिलाध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी

  • जिला कार्यसमिति

  • सभी मंडल

  • सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ

  • सभी प्रकल्प एवं विभाग

पार्टी का कहना है कि जल्द ही दतिया में नए संगठन का गठन किया जाएगा और भविष्य की रणनीति के साथ संगठन को फिर से मजबूत किया जाएगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp