akhbaar update

दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने की आत्महत्या, पति और ससुर पर मामला दर्ज

 




जबलपुर। दहेज की मांग और लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मामले की जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने मृतका के पति और ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली ने बताया कि 15 जून 2026 को पंजाब बैंक कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय युवक ने सूचना दी थी कि 14 जून की शाम वह काम से घर लौटा तो उसका करीब 7 माह का बेटा रो रहा था। पत्नी को आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। जब वह घर की ऊपरी मंजिल पर पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी 24 वर्षीय पत्नी कमरे के वेंटिलेशन में चुन्नी से फांसी लगाकर लटकी हुई थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतका के मायके पक्ष के बयान दर्ज किए गए। परिजनों ने बताया कि महिला की शादी 4 मई 2023 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के लगभग एक वर्ष बाद से पति और ससुर द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल या उसके बदले एक लाख रुपये नगद की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

परिजनों के अनुसार, लगातार हो रही प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने 14 जून की शाम अपने ससुराल स्थित घर में आत्महत्या कर ली। मर्ग जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update