akhbaar update

पुरानी दोस्ती निभाने पहुंचा युवक, घर में फांसी पर लटका मिला दोस्त

 




जबलपुर। खमरिया थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में एक व्यक्ति का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार तिघरा निवासी बंटी यादव (45) ने सूचना दी कि उसकी और गिरीश की पुरानी दोस्ती थी। गिरीश अक्सर तिघरा गांव घूमने आया करता था। 10 जून की रात करीब 9 बजे गिरीश की मां तुलसा बाई ने बंटी यादव को फोन कर बताया कि गिरीश घर में सो रहा है, जाकर देख लेना।

इसके बाद बंटी यादव गिरीश के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उसे अनहोनी की आशंका हुई। उसने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि 42 वर्षीय गिरीश लकड़ी की बल्ली से फांसी के फंदे पर लटका हुआ है।

घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

खमरिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update