akhbaar update

पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

 



जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पुराना शोभापुर निवासी पुष्पेंद्र रजक (38) ठेकेदारी का काम करता है। उसने शिकायत दर्ज कराई कि 31 मई 2026 की रात करीब 11 बजे वह पुराने शोभापुर स्थित लखन किराना स्टोर के सामने खड़ा था। इसी दौरान प्रवीण रजक, पवन रजक और देबू अन्ना वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर उससे गाली-गलौज करने लगे।

विरोध करने पर की मारपीट

पीड़ित के अनुसार जब उसने गालियां देने से मना किया, तो पवन रजक और देबू अन्ना ने उसे पकड़ लिया। इसी बीच प्रवीण रजक ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया।

बचाव में हटने पर जांघ में लगी चोट

पुष्पेंद्र ने बताया कि प्रवीण ने जान से मारने की नीयत से उसके पेट पर वार किया, लेकिन वह बचने के लिए मुड़ गया। इस दौरान चाकू उसकी बाईं जांघ के पीछे घुटने के ऊपर लग गया, जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की शिकायत पर रांझी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update