जबलपुर: बगुलामुखी सिद्ध पीठ में पूज्य महाराज के अहमदाबाद से जबलपुर आगमन पर भक्तों द्वारा भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। गुरु भक्तों ने पुष्पमालाओं के साथ उनका स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान ब्रह्मचारी चैतन्यानंद जी के सान्निध्य में पं. राजेश दुबे और संस्कार राज दुबे द्वारा महाराज श्री की पादुका पूजन-अर्चन किया गया।
इस अवसर पर महाराज श्री ने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सनातन धर्म में उपनयन संस्कार का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संस्कारित शिक्षा की सबसे अधिक आवश्यकता है। माता-पिता को अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देना चाहिए, ताकि समाज में परिवारों की मजबूती बनी रहे और ओल्ड एज होम की जरूरत ही न पड़े।
कार्यक्रम में आचार्य आशुतोष दीक्षित, एडवोकेट हिमांशु गुप्ता, अभिजात कृष्ण त्रिपाठी, रवि त्रिपाठी, मुकुल दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गुरु भक्त उपस्थित रहे।