akhbaar update

ट्रेन में नशे में हंगामा, जीआरपी जवान पर मारपीट के आरोप

 


जबलपुर। कोटा-हिसार एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात एक जीआरपी जवान द्वारा शराब के नशे में ट्रेन स्टाफ और यात्रियों से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ट्रेन में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आरोपी जवान की पहचान वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार ट्रेन कोटा स्टेशन से रवाना होने के बाद जवान सेकंड एसी कोच में पहुंचा और यात्रियों को परेशान करने लगा। यात्रियों की शिकायत पर कोच अटेंडेंट मोहित रेगर और राकेश मीणा ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन जवान भड़क गया और दोनों कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा।

हंगामे की सूचना मिलने पर टीटीई राजेंद्र मीणा और रामस्वरूप शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने जवान को शांत कराने और पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा, जिस पर आरोपी और ज्यादा उग्र हो गया। आरोप है कि उसने टीटीई राजेंद्र मीणा के साथ हाथापाई की और उनका मोबाइल फोन छीनकर नीचे पटक दिया, जिससे मोबाइल टूट गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना के बाद आरोपी जवान स्लीपर कोच में जाकर छिप गया। पीड़ित कर्मचारियों ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी, लेकिन आरोप है कि रास्ते में आने वाले स्टेशनों पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

रेल कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि कई बार सुरक्षाकर्मी एसी कोच में परिचितों को बैठाने का दबाव बनाते हैं और विरोध करने पर कर्मचारियों से दुर्व्यवहार किया जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update