akhbaar update

शराब माफियाओं की पिटाई में दूसरे युवक की भी मौत, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

 



सागर - शाहपुर क्षेत्र में शराब माफियाओं की कथित पिटाई में घायल दूसरे युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से नाराज परिजन और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक-7 शाहपुर निवासी नीरज प्रजापति और सूरज अहिरवार शुक्रवार रात गढ़ाकोटा से लौट रहे थे। इसी दौरान बोलेरो में सवार 10 से 12 लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि शराब बेचने के शक में दोनों के साथ लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की गई।

हमले में नीरज गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर बेहोश हो गया, जबकि सूरज किसी तरह वहां से बचकर भाग निकला। अगले दिन नीरज का शव सड़क किनारे मिला। आरोप है कि हत्या को सड़क हादसा दिखाने के लिए शव वहां फेंका गया था।

घायल सूरज का अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन रविवार को उसकी भी मौत हो गई। इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया।

गुस्साए ग्रामीणों ने शाहपुर में शव रखकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और शाहपुर पुलिस चौकी प्रभारी को हटाने की मांग की। करीब चार घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा। बाद में प्रशासन और गोपाल भार्गव के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

मौत से पहले सूरज ने पुलिस को दिए बयान में अंशुल, छोटू, भगवत और नीलेश सहित अन्य लोगों के नाम बताए थे। पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update