akhbaar update

सूने घर का ताला तोड़कर की तोड़फोड़, अज्ञात बदमाशों पर मामला दर्ज

 



जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर घर में घुसने और जमकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। घटना के समय परिवार गांव गया हुआ था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार रेवा डेयरी के पीछे घमापुर निवासी 43 वर्षीय मदनमोहन मिश्रा एलआईसी का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले वह अपने परिवार के साथ पैतृक गांव लढ़ौती जिला मैहर गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था।

10 मई को दोपहर करीब 12:45 बजे पड़ोसी गिरजाबाई कोरी और आयुष कोरी ने फोन कर जानकारी दी कि 10 से 12 अज्ञात लोग लाठी-डंडे और अन्य हथियार लेकर उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में जमकर उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ की।

घटना की सूचना मिलने पर मदनमोहन मिश्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। घमापुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update