akhbaar update

शादी समारोह में दाल-बाटी खाने के बाद 7 लोग बेहोश

 



शिवपुरी - बदरवास क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान दाल-बाटी खाने के बाद एक ही परिवार के 7 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी लोग अचेत हालत में पहुंच गए, जिससे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

घटना ग्राम बारई की है, जहां राजवीर कुशवाह की शादी के तीसरे दिन दाल-बाटी कार्यक्रम चल रहा था। भोजन करने के कुछ देर बाद परिवार के कई सदस्य बेहोश होने लगे।

बीमार होने वालों में गोलू कुशवाह, केपी कुशवाह, बबलू कुशवाह, पूनम कुशवाह, गंगाराम कुशवाह, बिमला कुशवाह और अभिषेक कुशवाह शामिल हैं।

परिजनों ने कई बार 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया, लेकिन समय पर मदद नहीं मिलने पर सभी को निजी वाहन से बदरवास अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया, जबकि अन्य चार का इलाज बदरवास अस्पताल में जारी है।

डॉक्टरों के अनुसार मरीजों में सामान्य फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण नहीं थे। उन्होंने आशंका जताई है कि भोजन में किसी जहरीले जीव के गिर जाने से यह घटना हुई हो सकती है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update