akhbaar update

हाईवे पर मौत का तांडव, ट्रक और टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत, 10 की मौत




 लखनऊ. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में नेशनल हाईवे- 730 पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. ईसानगर थाना क्षेत्र के ऊंचगांव भरेहटा के बीच एक बेकाबू ट्रक और टाटा मैजिक वाहन में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई

यह टक्कर इतनी भयानक थी कि मैजिक में सवार करीब 10 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि मैजिक सवार लखीमपुर से सिसैया जा रहे थे, तभी बहराइच की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे सामने से टक्कर मार दी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की तरफ से जा रहा था। इसे बहराइच से आ रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मारी। ट्रक तेज रफ्तार में था। अचानक बेकाबू हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसा जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर अदलीसपुर गांव के पास हुआ।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया

खमरिया के सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया- पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। वहीं, सीएचसी खमरिया के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया- हादसे के बाद 2 महिलाओं और 7 पुरुषों के शव यहां लाए गए थे। कई बॉडी बुरी तरह कुचल गई थी। एक गंभीर घायल पुरुष को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update