akhbaar update

बायपास पर अवैध वाहन कटिंग गैंग का खुलासा, बिना अनुमति काटे जा रहे थे वाहन, दो आरोपी गिरफ्तार

 


जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र के खजरी-खिरिया बायपास पर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गाड़ियों को काटकर कबाड़ बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में कबाड़ जब्त किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गैराज में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। छापेमारी के दौरान वहां एक कार आधी कटी हुई मिली, जिसके इंजन और अन्य पार्ट्स अलग किए जा चुके थे। इसके अलावा एक ट्रक में बड़ी मात्रा में कबाड़ भरा हुआ मिला। जांच में तीन अन्य वाहनों के पार्ट्स भी बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख आरिफ और अरबाज अली के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों गाड़ियों को काटने से जुड़े कोई वैध दस्तावेज या अनुमति नहीं दिखा सके। उनके पास सिर्फ डुप्लीकेट कागज मिले, जो मान्य नहीं हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक आरोपी गाड़ियां जुटाता था, जबकि दूसरा उन्हें अपने गैराज में काटकर बेचता था। पुलिस अब इस मामले में और लोगों की तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update