akhbaar update

कलेक्टर छुट्टी पर, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार संभालेंगे जिम्मेदारी




जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के अवकाश पर जाने के बाद जबलपुर जिले की कमान अब नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार को सौंप दी गई है। राज्य शासन ने उन्हें कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

बताया जा रहा है कि राघवेंद्र सिंह के अवकाश के दौरान, लगभग 14 अप्रैल तक रामप्रकाश अहिरवार कलेक्टर के रूप में कार्य करेंगे। जिम्मेदारी संभालते ही उन्होंने जिले के प्रशासनिक कामकाज पर नजर रखना शुरू कर दिया है।

प्रशासनिक व्यवस्था पर रहेगा ध्यान

अतिरिक्त कलेक्टर की भूमिका में रामप्रकाश अहिरवार कानून व्यवस्था बनाए रखने, राजस्व प्रकरणों के निपटारे और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष फोकस करेंगे।

साथ ही आने वाले त्योहारों और महत्वपूर्ण तिथियों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी। अब वे नगर निगम के साथ-साथ कलेक्ट्रेट की बैठकों और विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update